सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

युद्ध की बातें करने वालो

#भारत पाक सीमा पर तनाव के बारे में कौन नहीं जानते..
##युद्ध की बातें करने वालो

युद्ध की बातें करने वालो,घर अपने में रहनेवालो ,
सीमा पर जाकर तो देखो,जीवन उनका जीकर देखो

अपने घर को छोडा है ,हर मुशकिल का रुख मोडा है , देश कीरक्षा की खातिर,अपनों के सपने को पीछे छोड़ा है।

दिन रात खड़े रहते हैं,जो अपने सीनों को ताने,
भारत भू की रक्षा में ,हर सुख को बौना माने।

ओ युद्ध की बातें करने वालो,सुख का जीवन जीने वालो........
युद्ध से हमें बचाने को ,रातों को पहरा देते हैं,
अमन का पाठ पढ़ाते सैनिक,खुद ही पत्थर खाते हैं।

लड़ते हैं इक दूजे से हम,हर सुख ही पा लेने को,
   सीने पे गोली खाने को, तैयार है ये मर जाने को ।

दुश्मन की नापाक हरकतें ,हम से ज्यादा ये जानें, आतंकी के हर हाव भाव को वीर हमारे पहचानें।

ओ युद्ध की बातें करने वालो,रातों को सुख से सोने वालो.......
हम इन को क्या फ़र्ज सिखाते,क्यों युद्ध हेतु उकसाते हैं ये अपनी मर्जी से जाते हैं,दुश्मन सिर ले आते हैं।

युद्ध-युद्ध ना नाम रटो तुम,शांति का आहवान करो तुम ,
युद्ध ना होने पाए,ऐसा कोई उपाय करो तुम।

आतंकी को सजा मिले,सम्मान शहीद हर पाए ,
दुश्मन मुंह की खाए हमसे ,पर युद्ध ना होने पाए ।

ओ युद्ध की बातें......ऊँचे महलों में रहने वालों,...
रणभेरी का घोष सुनेगा,क्या तुम सीमा पर जाओगे,
माँ मांगेगी बलिदान तो क्या,अपना बेटा दे पाओगे?

गर युद्ध आज होगा तो पूरा ,रक्तिम ये अम्बर होगा, लाशों का ढेर इधर होगा ,उस ओर भी ये मंज़र होगा।

हम नहीं चाहते पूज्य धरा पर,नृत्य करे फिर दानवता, जीतेगा तो इक देश ही ,लेकिन हारेगी तो मानवता।

तो... युद्ध की बातें करने वालो ,शांति का आह्वान करो तुम, युद्ध ना होने पाए ,ऎसा कोई उपाय करो तुम।

#सुनीता बिश्नोलिया ,
#जयपुर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सूरमा - रामधारी सिंह ' दिनकर' - # पाठ्यपुस्तक - # नई आशाएँ

पाठ्यपुस्तक नई 'आशाएँ '-    सूरमा(कविता) - रामधारी सिंह 'दिनकर '    सूरमा - रामधारी सिंह 'दिनकर' सच है विपत्ति जब आती है,     कायर को ही दहलाती है |    सूरमा नहीं विचलत होते,     क्षण एक नहीं धीरज खोते |   विघ्नों को गले लगाते हैं,       काँटों  में राह बनाते हैं |    मुँह से कभी ना उफ कहते हैं,    संकट का चरण न गहते हैं |    जो आ पड़ता सब सहते हैं,     उद्योग- निरत नित रहते हैं |    शूलों का मूल नसाने हैं ,     बढ़ खुद विपत्ति पर छाते हैं |         है कौन विघ्न ऐसा जग में,      टिक सके आदमी के मग में?      खम ठोक ठेलता है जब नर,     पर्वत के जाते पाँव उखड़ |     मानव जब जोर लगाता है,      पत्थर पानी बन जाता है |           गुण बड़े एक से एक प्रखर,       हैं छिपे मानवों के भीतर       मेहंदी में जैसे लाली हो,       वर्तिका बीच उजियाली हो |      बत्ती  जो नहीं जलाता है,      रोशनी नहीं वह पाता है |     कवि परिचय -    #रामधारी सिंह 'दिनकर '-- हिंदी के प्रमुख कवि लेखक और निबंधकार थे। उनका जन्म 1908 में बिहार राज्य के बेगुसराय जिले में सिमर

जलाते चलो - - #द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी

भावार्थ   जलाते चलो - -  #द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी का जन्म 1 दिसम्बर 1916 को आगरा जिला के रोहता गाँव में हुआ। उनकी मुख्य कृतियाँ - 'हम सब सुमन एक उपवन के' , 'वीर तुम बढ़े चलो'...  जलाते चलो ये दिये स्नेह भर-भर कभी तो धरा का अँधेरा मिटेगा। ये दंतुरित मुस्कान हंसिनी का श्राप भले शक्ति विज्ञान में है निहित वह कि जिससे अमावस बने पूर्णिमा-सी; मगर विश्व पर आज क्यों दिवस ही में घिरी आ रही है अमावस निशा-सी। क्यों लड़ती झगड़ती हैं लड़कियाँ बिना स्नेह विद्युत-दिये जल रहे जो बुझाओ इन्हें, यों न पथ मिल सकेगा॥1॥ नारी अस्मिता और यथार्थ जला दीप पहला तुम्हीं ने तिमिर की चुनौती प्रथम बार स्वीकार की थी; तिमिर की सरित पार करने तुम्हीं ने बना दीप की नाव तैयार की थी। पन्नाधाय नारी अब कमज़ोर नहीं बहाते चलो नाव तुम वह निरंतर कभी तो तिमिर का किनारा मिलेगा॥2॥ वर्तिका रूप नारी का युगों से तुम्हींने तिमिर की शिला पर दिये अनगिनत हैं निरंतर जलाये; समय साक्षी है कि जलते हुए दीप अनगिन तुम्हारे पवन ने बुझाये। प्रेम नदी और स्त्री मगर बुझ स्वयं ज्

हिंदी कविता - लीलटांस #नीलकंठ

लीलटांस#नीलकंठ                      लीलटांस #नीलकंठ             अमृतसर ट्रेन हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि नहीं देखा था उन्हें किसी कुप्रथा या अंधविश्वास को मानते पर.. कुछ परम्पराएं थीं जो निभाते रहे सदा। दादा जाते थे दशहरे पर लीलटांस देखने  उनके न रहने पर  जाने लगे पिता।  घर से कुछ ही दूर जाने पर  दिख जाता था तब  धीरे-धीरे दूर होता गया  पिता की पहुँच से लीलटांस।  जाने लगे पाँच कोस खेत तक  ढूँढने उसे  हमारी साथ जाने की ज़िद के आगे हार जाते..  किसी को कंधे पर तो  किसी की ऊंगली थाम  बिना पानी पिए,  चलते थे अनवरत दूर से दिखने पर  लीलटांस... लीलटांस...  चिल्ला दिया करते थे  हम बच्चे.. और  .                            लीलटांस # नीलकंठ                                 विरह गीत  भी पढ़ें  बिना पिता को दिखे  उड़ जाता था लीलटांस, उसी को दर्शन मान रास्ते में एक वृक्ष रोपते हुए  लौट आते थे पिता घर,  अंधविश्वास नहीं  विश्वास के साथ। फिर से घर के नजदीक  दिखेगा लीलटांस।  सुनीता बिश्नोलिया ©®