सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्यों मनाते हैं वसंत पंचमी कितनी सुंदर है ऋतु वसंत

पढ़ें-
वसंत ऋतु 
"अपनी आभा से धरती को करने को गुलजार 
 सुमन धरा पर खिले संग ले, सतरंगी संसार, पहन हरित वसन बसंत ने,जीवन दिया धरा को मंद पवन संग उड़ -उड़कर,भर देती घर द्वार ।।"
              कहीं गर्मी में झुलसते मानव तो कहीं हिमाच्छादित रातों में ठिठुरते जन पर  धन्य हैं हम जिन्होंने जन्म लिया भारत विशाल में।       
    इसकी स्वर्ग सी धरती पर सदा चक्र गतिमान रहता है षड्ऋतुओं का। ग्रीष्म, वर्षा,शरद, हेमंत,शिशिर और वसंत अर्थात विभिन्न रूपों और प्रकृति की क्रीड़ा स्थली हमारा देश भारत।
        प्रकृति के रूप और सौन्दर्य का शृंगार करती है ये छः ऋतुएँ। हर ऋतु की अपनी विशेषता और अपना महत्त्व, जहाँ ग्रीष्म की गर्मी से तप्त भूमि को सींचकर शीतल करती है वर्षा और वर्षा के प्रभाव से शीतल भूमि पर ठिठुरन पैदा करती है शरद।प्रकृति द्वारा शिशिर पर कुर्बान अपने हर तरुवर के पात पुनः आते हैं शिशिर की विदाई के साथ ऋतु वसंत में अर्थात्‌ शीत ऋतु में पतझड़ के कारण अपना सौन्दर्य खोकर ठूंठ हो चुके पेड़ और लताएँ मुस्कुरा उठते हैं नव-पल्लव रूपी वस्त्र धारण कर।
  मंद पवन भी चल रही,ज्यों सरगम के साज।
  करते स्वागत सुमन है, आए हैं ऋतुराज।।




              
अपने सौन्दर्य और अद्भुत छटा से गुलज़ार करता है धरती की काया और खिल उठती है धरती पाकर के नव-जीवन इस सुंदर मधुमास में। न अधिक गर्मी न अधिक सर्दी वाली इस सुहावनी ऋतु की अद्वितीय आभा में खिल उठता है हरमन। फूट पड़ती है नव-कौंपल, नव कलियां आशा और विश्वास की हर तरू, हर डाल पर।

खेतों में दूर-दूर तक खिली पीली सरसों देखकर पंक्तियां याद आती है -
‘मखमल के झूले पड़े,
हाथी सा टीला।’
तरूवर के कोमल- मखमली पत्तों के मध्य झांकती है कलियाँ और खिले फूल। उस पर वसंत के सौन्दर्य को बढ़ाती चंचल,मनमौजी अनोखी और मंद-सुंगध लिए शीतल-पवन। 
इसी पवन की चंचलता को दिए थे शब्द कैदारनाथ अग्रवाल ने और उनके शब्दों की माला पहन पवन गा उठी - 
हवा हूँ, हवा हूँ, वसंती हवा हूँ,
सुनो बात मेरी अनोखी हवा हूँ।
बड़ी बावली हूँ, बड़ी मस्त मोला,
नहीं कुछ फिकर है,बड़ी ही निडर हूँ। 
जिधर चाहती हूँ, उधर घूमती हूँ।
मुसाफिर अजब हूँ, 
 हवा हूँ, हवा हूँ वसंती हवा हूँ। 
             तरूवर की शाखों पर लदे पुष्प और धरती की हरितिम काया। फूलों की मंद-सुगंध  और उन पर मंडराते  भंवरे, तितलियों को देखकर अंगड़ाई लेती धरती पर ही स्वर्ग का आभास होता है।
  वसंत के सौन्दर्य को निहारती आम्र-मुकुट सी मंजरियाँ और कोकिल का मधुर गान। वसंत के स्निग्ध सौंदर्य के बीच अंगारे सा दहकता पलाश और पीली आभा लिए अमलतास को देखकर ये बात सत्य जान पड़ती है कि कामदेव के घर पुत्र वसंत के जन्म पर प्रकृति ने नृत्य कर गाया था- ‘‘ मदन -महीप जू बालक वसंत, 
           प्रातः हि जगावत गुलाब चटकारि दे।’’
चम्पा-चमेली, गैंदा-गुलाब की यत्र-तत्र बिखरी मोहक छटा। चारों ओर उमंग-उल्लास और मादक सौन्दर्य से सजी नव वधु-सी प्रकृति को देखकर मेरा मन गा उठता है-
धानी सी धरती पर देखो,अद्भुत मस्त नज़ारा है,
नीलगगन भी झुका प्रेम में धरती पे दिल हारा है, 
पात-पात  सिन्दूरी आभा, हँसे-फूल हर डाली पर 
मस्त डालियाँ डोल रही,कोई छेड़ रहा इकतारा है।
  माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन ही ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी।यों तो बसंत पंचमी से पूर्व ही वसंत ऋतु फेंक चुकी होती है धरती पर अपना सौन्दर्य-पाश किंतु वसंत ऋतु का प्रारंभ माना जाता है पंचमी के दिन। 
           माना जाता है कि आज ही के दिन ज्ञान की देवी सरस्वती का जन्म हुआ था इसीलिए वसंत पंचमी के दिन सरस्वती की पूजा-अर्चना की परम्परा है। वसंत पंचमी का दिन ही महाकवि निराला की जयंती के रूप में मनाया जाता है। 
इतिहास उठाकर देखें तो पता चलता है कि वसंत पंचमी के दिन ही गुरु-गोविन्द सिंह के दोनों पुत्रों ने धर्म-रक्षा के लिए बलिदान दिया था।
स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इस ऋतु को ही श्रेष्ठ माना जाता है। हर तरफ बिखरा सौंदर्य अचेतन मन में भी जान डालते हुए मानव मन में उत्साह, उल्लास और प्रसन्नता का संचार कर जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालता है। 
वैश्विक महामारी कोरोना के कारण अस्त-व्यस्त जन-जीवन भी अब पुनः लौटने लगा है पटरी पर। महीनों से बंद पड़े विद्या मंदिर में बजने लगी है बाल्य हास्य की मृदुल घंटियां और खिलने लगे हैं पुष्प इसीलिए मन में यह विचार आता है - 
भूली धरती दर्द को, पूरी होती आस, 
खुशियों वाले रंग लें आया है मधुमास। 

सुनीता बिश्नोलिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सूरमा - रामधारी सिंह ' दिनकर' - # पाठ्यपुस्तक - # नई आशाएँ

पाठ्यपुस्तक नई 'आशाएँ '-    सूरमा(कविता) - रामधारी सिंह 'दिनकर '    सूरमा - रामधारी सिंह 'दिनकर' सच है विपत्ति जब आती है,     कायर को ही दहलाती है |    सूरमा नहीं विचलत होते,     क्षण एक नहीं धीरज खोते |   विघ्नों को गले लगाते हैं,       काँटों  में राह बनाते हैं |    मुँह से कभी ना उफ कहते हैं,    संकट का चरण न गहते हैं |    जो आ पड़ता सब सहते हैं,     उद्योग- निरत नित रहते हैं |    शूलों का मूल नसाने हैं ,     बढ़ खुद विपत्ति पर छाते हैं |         है कौन विघ्न ऐसा जग में,      टिक सके आदमी के मग में?      खम ठोक ठेलता है जब नर,     पर्वत के जाते पाँव उखड़ |     मानव जब जोर लगाता है,      पत्थर पानी बन जाता है |           गुण बड़े एक से एक प्रखर,       हैं छिपे मानवों के भीतर       मेहंदी में जैसे लाली हो,       वर्तिका बीच उजियाली हो |      बत्ती  जो नहीं जलाता है,      रोशनी नहीं वह पाता है |     कवि परिचय -    #रामधारी सिंह 'दिनकर '-- हिंदी के प्रमुख कवि लेखक और निबंधकार थे। उनका जन्म 1908 में बिहार राज्य के बेगुसराय जिले में सिमर

जलाते चलो - - #द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी

भावार्थ   जलाते चलो - -  #द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी का जन्म 1 दिसम्बर 1916 को आगरा जिला के रोहता गाँव में हुआ। उनकी मुख्य कृतियाँ - 'हम सब सुमन एक उपवन के' , 'वीर तुम बढ़े चलो'...  जलाते चलो ये दिये स्नेह भर-भर कभी तो धरा का अँधेरा मिटेगा। ये दंतुरित मुस्कान हंसिनी का श्राप भले शक्ति विज्ञान में है निहित वह कि जिससे अमावस बने पूर्णिमा-सी; मगर विश्व पर आज क्यों दिवस ही में घिरी आ रही है अमावस निशा-सी। क्यों लड़ती झगड़ती हैं लड़कियाँ बिना स्नेह विद्युत-दिये जल रहे जो बुझाओ इन्हें, यों न पथ मिल सकेगा॥1॥ नारी अस्मिता और यथार्थ जला दीप पहला तुम्हीं ने तिमिर की चुनौती प्रथम बार स्वीकार की थी; तिमिर की सरित पार करने तुम्हीं ने बना दीप की नाव तैयार की थी। पन्नाधाय नारी अब कमज़ोर नहीं बहाते चलो नाव तुम वह निरंतर कभी तो तिमिर का किनारा मिलेगा॥2॥ वर्तिका रूप नारी का युगों से तुम्हींने तिमिर की शिला पर दिये अनगिनत हैं निरंतर जलाये; समय साक्षी है कि जलते हुए दीप अनगिन तुम्हारे पवन ने बुझाये। प्रेम नदी और स्त्री मगर बुझ स्वयं ज्

हिंदी कविता - लीलटांस #नीलकंठ

लीलटांस#नीलकंठ                      लीलटांस #नीलकंठ             अमृतसर ट्रेन हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि नहीं देखा था उन्हें किसी कुप्रथा या अंधविश्वास को मानते पर.. कुछ परम्पराएं थीं जो निभाते रहे सदा। दादा जाते थे दशहरे पर लीलटांस देखने  उनके न रहने पर  जाने लगे पिता।  घर से कुछ ही दूर जाने पर  दिख जाता था तब  धीरे-धीरे दूर होता गया  पिता की पहुँच से लीलटांस।  जाने लगे पाँच कोस खेत तक  ढूँढने उसे  हमारी साथ जाने की ज़िद के आगे हार जाते..  किसी को कंधे पर तो  किसी की ऊंगली थाम  बिना पानी पिए,  चलते थे अनवरत दूर से दिखने पर  लीलटांस... लीलटांस...  चिल्ला दिया करते थे  हम बच्चे.. और  .                            लीलटांस # नीलकंठ                                 विरह गीत  भी पढ़ें  बिना पिता को दिखे  उड़ जाता था लीलटांस, उसी को दर्शन मान रास्ते में एक वृक्ष रोपते हुए  लौट आते थे पिता घर,  अंधविश्वास नहीं  विश्वास के साथ। फिर से घर के नजदीक  दिखेगा लीलटांस।  सुनीता बिश्नोलिया ©®