सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वीना चौहान - साहित्य को समर्पित 💐💐जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं वीना दी 🎂🎂💐🎂💐🎂

जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं वीना दी 🎂🎂💐🎂💐🎂
कहती हैं सूरज की किरणें  
                  कर खुद पर विश्वास।    
     हारेगा सौ बार मनुज, 
                मत छोड़ जीत की आस।। 

   "मंजिलें नेक हों तो सपने भी साकार होते हैं, 
   अरे सच्ची लगन हो तो रास्ते आसां होते हैं।" 
      जी हाँ बिल्कुल ये सही कहा है किसी ने     
  क्योंकि कार्य करने की ललक और हिम्मत भी व्यक्ति जुटा लेता है पर उद्देश्य स्पष्ट ना होने के कारण व्यक्ति असफल भी हो सकता है। किंतु कार्य अगर लोक कल्याण का हो और इसी जन कल्याण को करने की तीव्र उत्कंठा आपके जीवन का उद्देश्य और महिला लेखिकाओं को लेखन के अवसर प्रदान कर उन्हें मंज़िल की ओर अग्रसर करना आपका लक्ष्य बन जाए तो वास्तव में आप एक सच्चे साहित्यकार हैं।
राजस्थान लेखिका संघ की पूर्व अध्यक्ष एवं नारी कभी ना हारी संस्था की संस्थापिका आदरणीय वीना चौहान दी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं। भारत में ही नहीं वरन विदेशों में भी आप 'नारी कभी ना हारी' के माध्यम से महिलाओं को एक मंच पर लाने का प्रयास  कर रही हैं। 
एक साहित्यकार होने के पर भी वे किसी अन्य महिला साहित्यकार को अपनी प्रतियोगी नहीं वरन समान मानती हैं। इसीलिए तो वे बिना ईर्ष्या के अन्य महिला लेखिकाओं को लेखन हेतु प्रोत्साहित कर उन्हें प्रकाशनार्थ सहायता के मार्ग भी प्रशस्त करती हैं। 
    सच कहूँ तो मेरे प्रथम काव्य संग्रह की प्रेरणा मैंने वीना दी से ही प्राप्त की। उन्होंने ना केवल मेरे काव्य संग्रह की पांडुलिपि को पढ़ा वरन उसकी कुछ कविताओं को बहुत अच्छा या अच्छा एवं पाठ्यक्रम लायक बता कर पेंसिल लिखकर शाबाशी दी। वो पांडुलिपि  मैंने लिए वीना दी के आशीर्वाद स्वरुप अपने पास संभाल कर रखी हुई है। मुझे आपका आशीर्वाद सदा फलता हैं दी। मेरे कहानी संग्रह जोग लिखी को भी आपका आशीर्वाद मिला आगे भी आपके आशीर्वाद की आकांक्षी रहूँगी।  
     आज वीना दी के जन्मदिन के अवसर पर यही कहूँगी 🌼💐💐🎂🎂
        आपके नाम में ही वास है 
        सरस्वती का, 
        तभी तो बांट रही हैं ज्ञान 
        अनवरत । 
        जिनके जीवन की सरगम
        खो गई थी कहीं अंधकार में। 
         नहीं बचा था संगीत
        उनकी नजर में। 
       आपने पहचानकर हुनर 
        पहचान दिलवाई नई।                
        आपके हाथ से पाकर कलम 
        निराशा और अंधकार में डूबे  
        वो एकाकी मन और 
        निखरे  हैं बहुत जीवन। 
        
सुनीता बिश्नोलिया 


   
        
        
 
         
 
  
  




टिप्पणियाँ

  1. बहुत ही प्रभावशाली ढंग से वीना दीदी के जन्मदिन को अविस्मरणीय बना दिया। यह भी आपकी सफल साहित्यिक रुचि को इंगित करता है। आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं और आशीष ।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत बहुत धन्यवाद 💕💕💕💕💕🌼🌼💐💐💐💕💕💕🙏🙏🙏🙏🙏

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सूरमा - रामधारी सिंह ' दिनकर' - # पाठ्यपुस्तक - # नई आशाएँ

पाठ्यपुस्तक नई 'आशाएँ '-    सूरमा(कविता) - रामधारी सिंह 'दिनकर '    सूरमा - रामधारी सिंह 'दिनकर' सच है विपत्ति जब आती है,     कायर को ही दहलाती है |    सूरमा नहीं विचलत होते,     क्षण एक नहीं धीरज खोते |   विघ्नों को गले लगाते हैं,       काँटों  में राह बनाते हैं |    मुँह से कभी ना उफ कहते हैं,    संकट का चरण न गहते हैं |    जो आ पड़ता सब सहते हैं,     उद्योग- निरत नित रहते हैं |    शूलों का मूल नसाने हैं ,     बढ़ खुद विपत्ति पर छाते हैं |         है कौन विघ्न ऐसा जग में,      टिक सके आदमी के मग में?      खम ठोक ठेलता है जब नर,     पर्वत के जाते पाँव उखड़ |     मानव जब जोर लगाता है,      पत्थर पानी बन जाता है |           गुण बड़े एक से एक प्रखर,       हैं छिपे मानवों के भीतर       मेहंदी में जैसे लाली हो,       वर्तिका बीच उजियाली हो |      बत्ती  जो नहीं जलाता है,      रोशनी नहीं वह पाता है |     कवि परिचय -    #रामधारी सिंह 'दिनकर '-- हिंदी के प्रमुख कवि लेखक और निबंधकार थे। उनका जन्म 1908 में बिहार राज्य के बेगुसराय जिले में सिमर

जलाते चलो - - #द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी

भावार्थ   जलाते चलो - -  #द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी का जन्म 1 दिसम्बर 1916 को आगरा जिला के रोहता गाँव में हुआ। उनकी मुख्य कृतियाँ - 'हम सब सुमन एक उपवन के' , 'वीर तुम बढ़े चलो'...  जलाते चलो ये दिये स्नेह भर-भर कभी तो धरा का अँधेरा मिटेगा। ये दंतुरित मुस्कान हंसिनी का श्राप भले शक्ति विज्ञान में है निहित वह कि जिससे अमावस बने पूर्णिमा-सी; मगर विश्व पर आज क्यों दिवस ही में घिरी आ रही है अमावस निशा-सी। क्यों लड़ती झगड़ती हैं लड़कियाँ बिना स्नेह विद्युत-दिये जल रहे जो बुझाओ इन्हें, यों न पथ मिल सकेगा॥1॥ नारी अस्मिता और यथार्थ जला दीप पहला तुम्हीं ने तिमिर की चुनौती प्रथम बार स्वीकार की थी; तिमिर की सरित पार करने तुम्हीं ने बना दीप की नाव तैयार की थी। पन्नाधाय नारी अब कमज़ोर नहीं बहाते चलो नाव तुम वह निरंतर कभी तो तिमिर का किनारा मिलेगा॥2॥ वर्तिका रूप नारी का युगों से तुम्हींने तिमिर की शिला पर दिये अनगिनत हैं निरंतर जलाये; समय साक्षी है कि जलते हुए दीप अनगिन तुम्हारे पवन ने बुझाये। प्रेम नदी और स्त्री मगर बुझ स्वयं ज्

हिंदी कविता - लीलटांस #नीलकंठ

लीलटांस#नीलकंठ                      लीलटांस #नीलकंठ             अमृतसर ट्रेन हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि नहीं देखा था उन्हें किसी कुप्रथा या अंधविश्वास को मानते पर.. कुछ परम्पराएं थीं जो निभाते रहे सदा। दादा जाते थे दशहरे पर लीलटांस देखने  उनके न रहने पर  जाने लगे पिता।  घर से कुछ ही दूर जाने पर  दिख जाता था तब  धीरे-धीरे दूर होता गया  पिता की पहुँच से लीलटांस।  जाने लगे पाँच कोस खेत तक  ढूँढने उसे  हमारी साथ जाने की ज़िद के आगे हार जाते..  किसी को कंधे पर तो  किसी की ऊंगली थाम  बिना पानी पिए,  चलते थे अनवरत दूर से दिखने पर  लीलटांस... लीलटांस...  चिल्ला दिया करते थे  हम बच्चे.. और  .                            लीलटांस # नीलकंठ                                 विरह गीत  भी पढ़ें  बिना पिता को दिखे  उड़ जाता था लीलटांस, उसी को दर्शन मान रास्ते में एक वृक्ष रोपते हुए  लौट आते थे पिता घर,  अंधविश्वास नहीं  विश्वास के साथ। फिर से घर के नजदीक  दिखेगा लीलटांस।  सुनीता बिश्नोलिया ©®