सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

लोकगीत

#लोकगीत आओ जी ..आओ पावना..पधारो अठे पावणा सौंधी माटी री खुशबू मैं, ढोला-मारू आज बस्या  है... म्हारी धोरण री धरती नै निहारो,प्रीत अठयां री जाँचो.. आओ आज अठे थे आओ...ओ प्यारा पावणा, म्हारा मीरा रा पद गूंज,वान सुणss संत सब झूमss आओ पावना...ओ प्यारा पावना। म्हारै जयपुर रो गढ़ ऊँचो, न दूजो बीकानेर सरीखो ..ओ देखो पावणा.. आओ जी आओ पावणा, ई रा ऊँचा नीचा-टीबा,जाँ मैं सर्पीला सा धोरा, रमोजी आमैं.प्यारा पावणा..पधारो प्यारा पावना, ई री घूमर री घूम मैं घुमो, गढ़ चित्तौड़ पे चढ़ बदल न चूमो..ओ प्यारा पावणा.. पधारो पावणा..आओ जी अठे पावना। फर्ज री खातिर सिर खुद काट लियो क्षत्राणी, जोहरी री आग मैं कूदी,मान बचायो थो क्षत्राणी, बां री पुण्य धरा पर आओ....वां री चिता नै सीस नवावो... आओ जी अठे पावणा...पधारो अठे पावणा.. आओ जी आओ पावना। मोरां बाई रा गीत सुनो जी..कालबेलियां संग नाचो जी ओ..प्यारा पावणा.. पधारो पावणा..आओ जी आओ पावणा. (अपने लोकगीत के माध्यम से राजस्थान के गौरवशाली अतीत और यहाँ के वीर-वीरांगनाओं का यशगान करते हुए यहाँ की विरासत..प्राचीन इमारतों को देखने के लिए पावणों अर्थात मेह

विदाई

#विदाई बाबुल अपनी लाडो को ना,कर देना कभी पराया, विदाई की वेला में ना जाने,क्यों भाव ये मन में आया। चंचल चिड़िया आँगन की, मैं पंख पसार रही हूँ, ना बने कभी पिंजरा 'डोली',इसलिए निहार रही हूँ। माँ की कोख का मोती पिया,तेरे घर में जान सजेगा, निर्मल-स्नेह का सागर अब,मुझे तेरे ही घर में मिलेगा। सौरभ से युक्त खिला 'सुमन' ,बाबुल ने तुमको सौंपा, आज शाख से अलग हो चला,बन कंटक ना देना धोखा। गाँठ बाँध कर स्नेह की,तेरे संग ख़ुशी-ख़ुशी आऊँगी, तुम भी वचन के पक्के रहना,मैं भी हर वचन निभाऊँगी। नीर भरे नयनों में सपने,नव-जीवन के हैं संजोये, भाई भी मेरे कर के विदा,किस और जान हैं खोये। आँखों में ले दर्द के बादल,वो मेरे पास में घूमा करते, कहाँ छिप गए  बदरा वो जो,मस्तक चूमा करते थे। मैं बाबुल के बागों में , बन कोयल थी कूका करती, उन बागों से निकल आज,तेरे संग मैं हूँ डग भरती। बदल गया है वेश मेरा, हाँ..मेरा बदलेगा परिवेश, मुझको भुला ना देना, ओ! मेरे..प्यारे बाबुल के देश। #सुनीता बिश्नोलिया

उगता सूरज

#उगता सूरज ले आशा का संसार सुनहरा, दिनकर ने कर फैलाए, नव जीवन पा करते कलरव ,नभचर भी हैं हर्षाए। उम्मीदों की रश्मि रवि ने, कण-कण पर बरसाई, पाकर स्वर्णिम सूर्य किरण,वसुधा ने ली अंगड़ाई। संदेश विजय का दे सूरज,जन-जन में जीवन भरता, अंधकार को हर 'दिनेश' , सिंदूरी पताका लहराता। अलसाई सी वो उषा भी,खिल उठी परस पा सूरज का खिल उठे पुष्प उपवन के,धड़का दिल भी कलियों का। बाँहे पसार खुशियाँ बरसाता, राहें भी नई दिखाता, आया ले प्रचण्ड तेज, जनमानस में साहस भरता। उदित होते भानु  की किरणें, हरदम हमें जगाएँगी, ह्रदय चीर बाधा का बढ़ तू, बाधाएँ खुद ही हट जाएँगी। #सुनीता बिश्नोलिया #जयपुर

तेरे द्वार

#तेरे द्वार कौन आया है ये आकर देखिए, इस अजनबी से रिश्ता बनाकर  देखिए । वो उम्मीद भरी आँखों से देख रहा है एक बार तो उस पर प्यार लुटाकर देखिए। एक अबोध नन्हा बालक द्वार तेरे है आया, ना जाएगा रिक्त हाथ वो तुम्हारे  द्वार से, उस मासूम का दृढ़ विश्वास तो देखिए, उस नादान को अब खुद ही आकर देखिए। हालत खुद ही बयां उसका चेहरा कर देगा, प्यार से बोलना तुम्हारा झोली उसकी भर देगा। भीख नहीं वो प्रेम का  निवाला  चाहता है, आँखों में बसे अनसुलझे प्रश्नों के उत्तर चाहता है। तुम क्यों चार दिवारी के भीतर और वो बाहर रहता है तुम नित नए वस्त्रों से सजते हो और वो नंगा सोता है। क्या मेरे रक्त का रंग तुम से जुदा है उसके सवालों को आके जरा सुलझाइए, कौन आया है ये आकर देख तो देखिए। #सुनीता बिश्नोलिया #जयपुर

#अधिकारों का हनन

#अधिकारों का हनन आज आपको अधिकारों के, दुरूपयोग की दास्तां बताती हूँ, आँखों देखी मानवता को शर्मसार करती, एक घटना  सुनती हूँ.. एक बड़े अधिकारी  की बेटी,रस्ते से गुजरी उसी रास्ते एक स्कूटी सवार नारी भी निकली, शानदार सरकारी गाड़ी की सवारी, और तिस पर अमीरी की खुमारी, और इधर वो स्कूटीवाली नारी, आपस में टकरा गए, मैडम की आँखों में गुस्से के बादल छा गए, स्कूटी सवार महिला की आँखों में आँसू आ गए, पिता के अधिकारों का जमकर दुपयोग हुआ, कई अफसर आ गए कि छोटी मैडम और कहीं गाड़ी को तो कुछ नहीं हुआ, बिना वजह स्कूटीवाली महिला को बुराभाला सुना गए, हमारी आदत मदद करने और जरा सच के पक्ष में बोलने की है, तो उनके लपेटे में हम भी आ गए। अब तो हम भी असली रंग में आगये, रास्ते पर अधिकार जताने वालों पर छा गए, हमने नुकसान की भरपाई मांगी तो वो मुकर गई, बस यही बात हमें अखर गई, अधिकार मांगने से नहीं,छीनने से मिलता है, बगिया में पुष्प अपने आप नहीं, माली की मेहनत से खिलता है, अपने अधिकारों की बात करनेवाले, ओपना कर्त्तव्य क्यों भूल जाते हैं, अपने लिए लड़नेवाले क्यों औरों का हक़ मारते हैं, अनुचित

#ये कैसी बहस

#ये कैसी बहस आज ताज को लेकर के क्यों एक बहस छिड़ी है बुद्धि  प्रदर्शन  अपने  की , क्यों होड़ मची है। भूख,बीमारी और गरीबी के मुद्दे क्या कम हैं, गौर से देखो भूख से ,मासूमों की आँखें नम हैं। छोड़ के मुख्ये मुद्दों को ,ये  भटक रहे हैं इनकी उदासी के कारण,कार्य मुख्य अटक रहे हैं। सीमा पर होती हलचल से,ये बेखबर रहते हैं, विकास की राह में पड़े पत्थर,इनको ना दिखते है। चटखारे लेकर सुनते सारे,और लार गटकते मुँह में, टांग अड़ाते फटी चादर में,सच देख ना पाते क्यों हैं। मुस्कुराता ताज खड़ा,लो आज जुबानी जंग छिड़ी , सांस्कृतिक-संगम की बातें,धुंधली क्यों है आज पड़ी। कब्रिस्तान बताने वाले, खुद समाधि पूजने जाते हैं, महलों के नीचे दबे श्रमिकों की,कुर्बानी भूले जाते हैं। शहीदों की चिताओं पर, ये स्वर्णिम भारत महल खड़ा चहुँ ओर इस स्वतंत्र देश में ,रक्त उनका बिखरा पड़ा । #सुनीता बिश्नोलिया #जयपुर

हमारा राजस्थान

#हमारा राजस्थान आज क्यों शीतल मरुभूमि में,      प्रचंड धूप है बरस रही। गौरव से गर्विलों  की  क्यों, आखों में अग्नि दहक रही आज हाय फिर खिलजी की,     नजर पड़ी मरुभूमि पर, आज कहो क्यों भीड़ खड़ी है, हर गलियों और चौराहों पर। उबल रहा है रक्त सभी का, मान की कसमें भी उठाई हैं पर यों तो ना अपमान करो , वो बेटी भी नहीं पराई है। संवाद से हो हर कार्य कुशल, बेहतर हमसे ये जाने कौन, झुका पेड़ ही  फल पाता ये, गांधी भी कहते रह मौन। जौहर का व्रत भी याद हमें मीरा के पद भी ना भूले, फिर क्यों मेरे भ्राता बोलो क्या मर्यादा अपनी यूँ भूलें। धोरों की धरती की महिमा, ना भूलेगा कभी ये हिंदुस्तान, माणक-मुकुट चित्तौड़ हमेशा बढ़ाता रहेगा इसकी  शान। #सुनीता बिश्नोलिया

#सीता की शक्ति

# सीता की शक्ति उस तृण की ताकत सिद्ध तो कर, उठ.. उठ.! सीता अब युद्ध तो कर। तब गिद्ध ने रक्षण की सोची , अब गिद्ध ने देह तेरी नोची।                       हिम्मत ना अपनी हार के चल,                       उस पापी का प्रतिकार तो कर,                        हे सीता अब लाचार ना  बन,                        अपने शत्रु का संहार तू कर।   लंका में तब एक रावण था,   हर तरफ आज वो दुष्ट बसा।   उस तिनके को हथियार बना,   ना डर सीता तलवार उठा।                        गर फिर आए वो बन भिक्षु,                        नख से नोचन लेना चक्षु।                        नाजुक ना इसबार तू बन,                        वध उसका कर तलवार को चुन। नारी का शोषण करतों का भूतल से अब व्यभिचार मिटा, जन उद्धार के खातिर  दुष्टों का उठ..उठ सीता तू पाप मिटा।                  कुदृष्टि डालते रावण को अपना,                  शक्ति स्वरूपा रूप दिखा।                                      कोमल ना अब सीता है,                   नर को ये अहसास दिला। तब हनुमान ने मात कहा तुझको, तू बोल आज हनुमान कहाँ। लक्ष्मण रेखा की लाज

ताज और यमुना का दर्द

               ताज और यमुना का दर्द बेबस  बूढी अबला सी,बीमार पड़ी यमुना देखी संकोच से सिमटी नारी सी,पीड़ा से भरी यमुना देखी, कीचड़ से सनी  साड़ी पहने,दुर्गंध भरी यमुना  देखी अपनों के दिए घावों को लिए,घायल हो चली यमुना देखी, ताज सजाए सिर पर जो,पानी को तरसती यमुना देखी गोदी के हर इक पंछी पर,ममता को लुटाती यमुना देखी, ताज की सुन्दरता उससे,इस बात से वो अंजान दिखी,          अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हुए,चुपचाप पड़ी यमुना देखी, उधर रो रही  है यमुना  और इधर सिसकता ताज कहता हमसे खतरे में  है ,माँ यमुना की लाज, खुद के मट मैले  तन से ,है दाग हटाता  ताज गर्व से फिर भी शीश उठाए, खड़ा शान से ताज। आएगा फिर कोई शाहजहाँ करके बुलन्द आवाज फिर  रूप हमारा  लोटाएगा, हमसे कहता है ये ताज,। सुनीता बिश्नोलिया

भूख

#भूख कोई नाम का भूखा जग में,                  और कोई दाम का भूखा, आत्म-प्रशंसा की भूख किसी को,                  और कोई है पद का भूखा। इतना कुछ खा कर भी उनकी,                   जिह्वा का बोल है रुखा। पेट की ज्वाल भी तड़पाती,                  और सबको नाच नचाती। भूख ना देखे छप्पन भोग,                   भूख तो खुद ही बड़ा है रोग। अंतड़ियों से आह निकलती,                  हड्डी भी देह से बाहर निकलती। भूख के मारे वो बेचारे                    ले लिया जमाने से है बैर, सूखी रोटी पर टूट पड़े,                 समझ उसे व्यंजन का ढेर। भूख ना सही गलत पहचाने,               बस पेट की ज्वाल को चले बुझाने। भूखा बनाती चोर-लुटेरा,               ये कारज करता कोई हाय बेचारा। #सुनीता बिश्नोलिया #जयपुर

युद्ध की बातें करने वालो

#युद्ध की बातें करने वालो युद्ध की बातें  करने  वालो  , घर  अपने  में  रहने वालो , सीमा  पर  जाकर  तो  देखो , जीवन  उनका  जीकर  देखो .। अपने  घर को छोडा  है ,हर मुशकिल  का रुख  मोडा  है , देश की  आन  बचाने  को ,अपनों के सपने को पीछे छोड़ा है। दिन रात खड़े रहते हैं,जो अपने सीनों को ताने, भारत भू की रक्षा में ,हर सुख को बौना माने। ओ युद्ध की बातें करने वालो,सुख का जीवन जीने वालो........ युद्ध से हमें  बचाने को ,रातों को पहरा देते हैं, अमन का पाठ पढ़ाते सैनिक,खुद ही पत्थर खाते हैं। लड़ जाते हो तुम इक दूजे से,हर सुख को ही पा लेने को सीने पे गोली खाने को, तैयार है ये मर जाने को । दुश्मन की नापाक  हरकतें ,हम से ज्यादा ये जानें, आतंकी के हर हाव भाव को वीर हमारे पहचानें। ओ युद्ध की बातें करने वालो,रातों को सुख से सोने वालो....... हम इन को क्या फ़र्ज सिखाते,क्यों युद्ध हेतु उकसाते हैं ये अपनी मर्जी से जाते हैं,दुश्मन को सबक सिखाते हैं। द्दुश्मन के गलत इरादों को ,बिल्कुल भी सह ना पातेे हैं पुख्ता इलाज करने को घर से,सिर दुश्मन का ले आते हैं। युद्ध-युद्ध ना नाम रटो तुम,शांति का आ