सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मेरा देश महान - Harshvardhan Chouhan

मेरा देश महान  https://youtu.be/XboeAxT65qM

कृष्ण जन्माष्टमी.... हार्दिक बधाई

आँखों में ही कट रहे,माता के दिन रैन। भ्राता की माँ कैद में, जरा न पावै चैन।। कान्ह जन्म की आस में,पुलकित माँ के नैन। कानों में है पड़ रहे,दुष्ट कंस के बैन। दुष्ट कंस के कारणे,बढ़ा संत-संताप। विपद हरेंगे आय के,कृष्ण मुरारी आप।। दिन-दिन बढ़ते जा रहे,जन पे अत्याचार। दुष्टों का होगा दलन, मन में यही विचार।। अन्न-नीर को त्याग कर,मन में लेकर आस। हरने जग की पीड़ को,होगा शीघ्र उजास।। आज दिवस ये खास है,हलचल कारागार। मात देवकी तात वसु,बैठे असि की धार।। चतुरंगिणी सेना खड़ी,कालकोठरी-द्वार। आज आखरी पहर ही,लेंगे हरि अवतार।। कृष्ण जन्म उल्लास में,डूबा गोकुल ग्राम। आँसू बहते आँख से,माता के अविराम।। कान्हा झूले पालने,मन हर्षावे मात।  नजर न मोहन को लगे,कृष्ण-साँवरे गात ।। देख शरारत कान्ह की,मात-पिता मुसकाय। नन्द-यशोदा की ख़ुशी,नयनों में दिख जाय।। तुतली बोली कृष्ण की,माँ को रही रिझाय। उमड़ रहा उल्लास जो,आँचल नहीं समाय।। मोहन माखन-मोद में,भर लीन्हों मुख माय। मात यशोदा जो कहे,कान्हा मुख न दिखाय।। कान्हा ने उल्लास में,सखियन चीर छुपाय । सखियाँ रूठी कृष्ण से,नटखट वो मुसकाय।। कृष्ण सामने जान के,खिले खुशी के फूल।  मगन

राहत इंदौरी....सादर श्रद्धांजलि

राहत इंदौरी... सादर श्रद्धांजलि 🙏 🙏  स्मृति को सादर नमन 🙏 🙏  "मैं जब मर जाऊं तो मेरी अलग पहचान लिख देना लहू  से   मेरी   पेशानी पे   हिंदुस्तान   लिख    देना!"    हर दिल अजीज़ शायर राहत इंदौरी के निधन की ख़बर से हर कोई स्तब्ध है। अपने  गीतों और नज्मों  से महफ़िल लूट लेने वाले इंदौरी साहब ने अपने गीतों के द्वारा फिल्मों में भी अलग ही मुकाम बनाया।  राहत इंदौरी के मशहूर शेर..  सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है. अफवाह थी की मेरी तबियत ख़राब है लोगों ने पूछ पूछ के बीमार कर दिया।  एक ही नदी के हैं ये दो किनारे दोस्तों दोस्ताना ज़िंदगी से मौत से यारी रखो।  बीमार को मरज़ की दवा देनी चाहिए मैं पीना चाहता हूं पिला देनी चाहिए।  ग़ज़ल  घर से ये सोच के निकला हूँ कि मर जाना है। अब कोई राह दिखा दे कि किधर जाना है। जिस्म से साथ निभाने की मत उम्मीद रखो, इस मुसाफ़िर को तो रस्ते में ठहर जाना है। मौत लम्हे की सदा ज़िंदगी उम्रों की पुकार, मैं यही सोच के ज़िंदा हूँ कि मर जाना है। नश्शा ऐसा था कि मय-ख़ाने को दुनिया समझा, होश आया तो ख़याल आया कि घर जाना है।

एक बाजी और...

एक बाजी और.... हवा के ठंडे झोंकों का आनंद लेते धीरे-धीरे रोज की तरह गुनगुनाते मास्टरजी मंदिर में दर्शन करके घर लौट रहे हैं।रात के लगभग बारह बज गए इसलिए सड़कें पूरी तरह खाली है।       रात में गलियों में कुत्ते या दूसरे जानवर छिपकर बैठे होते हैं इसलिए वो रात के समय गालियों से घर ना जाकर कहारों  वाली सड़क से बालाजी के दर्शन करते हुए घर जाया करते थे। और ये उनका रोज का नियम था साढ़े ग्यारह बारह बजने को वो कोई खास देर नहीं मानते थे। रोज की तरह आज भी मास्टर जी सुनसान सड़क पर गुनगुनाते हुए चले जा रहे थे। रास्ते में सिर्फ उनकी जूतियों की चरम - चूं के अलावा कोई और आवाज़ सुनाई नहीं दे रही इधर से रोज का आना-जाना था इसलिए किसी तरह का डर-भय तो था नहीं इसलिए मास्टर जी अपनी धुन में चल रहे हैं।     अचानक उन्हें लगा कि कोई उनका पीछा कर रहा है एेसा लगा कि किसी के चलने और दूसरी जूतियों की चरम-चूं का अपना पीछा करने का अहसास हुआ। फिर उन्होंने इसे अपना वहम समझा और चलते रह रहे पर अब उन्हें एेसा लगा कि जूतियों के चरम-चूं, चरम-चूं की आवाजें उनके बेहद निकट आ गई है। मास्टर जी ने पीछे मुड़कर देखा तो कोई नहीं द

कहे तरु

साँस लेती है धरा, बोले चिरैया शाख पर,  कह रहा हँसकर तरु,बैठ झूलो शीश पर।  भय नहीं मन में रखो,बैठो उड़ो मन-मौज में  कुछ दिनों खातिर सही, खुदगर्ज बैठा कैद में।।  है अभी मजबूर मानव,करनी खुद की भोगता।  बंद बैठा है घरों में, खिड़कियों से झाँकता।  याद आते कष्ट कितने, आदमी ने हैं दिए  फूल-फल निस्वार्थ मेरे, आदमी के थे लिए। भूल कर के रास्ता, आई गौरैया आज तुम।  छोड़कर  जाना नहीं,आँख हो जाएगी नम।    एे हवा! यों ही बहो, शाखें मेरी हँसती रहें,  झूलने फुनगी पे झूला,गौरैया  आती रहे।।  सुनीता बिश्नोलिया ©® जयपुर

अहम का पर्वत गिरा

अहम का पर्वत गिरा अहम का पर्वत गिरा कर         पिघलो बर्फ की ज्यों शिला नैराश्य की चट्टान तोड़        आशा की बन नदी बहो। पोखर नहीं बनो कभी          सीमा में तुम बंधो नहीं  उमंग की उठे लहर        सागर बनो खुलकर बहो। सत्य के तू सामने           स्वयं को आगे डाल दे  सोच मत संकीर्ण कर          विचार को विस्तार दो । अपने अहम को त्याग कर          मुश्किल समय में साथ दो कड़वे कथन मधुर बना,          मिठास जग में घोल दो  नैराश्य की चट्टान तोड़        आशा की बन नदी बहो। सुनीता बिश्नोलिया ©® जयपुर

श्रम सुंदरी

नाजुक अंग कोमल काया,तिस पर बिन सिंगार, बेल से नाजुक अंगों पर, बहती अमृत धार। रूप तेरा ज्यों चटख चांदनी,'ओ' गर्वीली नार, तड़ित हास् मुख से ना छुपा,बहने दे तू बयार। ललाट तेरे की शोभा सिंदूरी,क्यों आँचल में छिपाए, सूरज की लालिमा मुख पे गौरी,तेरे रूप को और बढाए। अंजान बोल आते तुझ तक , तेरे रूप को मलिन बनाए। तेरी आँखों का फैला काजल,खुद तेरा हाल सुनाए। धरती सा तेरा धैर्य कहीं  ,ना झरने सा बह जाए, तेरा रूप दमकते हीरे सा,कहीं धुंधला ना पड़ जाए।  मैली चुनरिया ओढ़ कामिनी,बोझा मस्तक धारे,  कर्मातुर तेरे हाथ सखी, तेरे रूप   को और निखारे। #सुनीता बिश्नोलिया #जयपुर

विश्व पुस्तक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विश्व पुस्तक_ दिवस_   तम का करती नाश ये, हृदय जलावे जोत। राहों को रोशन करे, नन्हा सा खद्योत।।              सच ही तो हैं  किताबें जुगनू की ही तरह  अज्ञान रूपी अंधियारे मार्ग में टिमटिमाकर भटकों को राह दिखाती हैं। मेरे अनुसार किताबों का सतरंगी संसार... सतरंगी इसलिए कि नीले आकाश से लेकर माँ धरती  और  प्रकृति के विविध रंग  सिमटे हैं, सफेद धरातल पर लिखे काले आखरों में ।किताबें उस अनंत तक पहुँचने का वो जादुई द्वार है जहाँ से प्रवेश कर हमारी हर जिज्ञासा को शांत  ही नहीं करती   वरन हर उत्तर प्राप्त कर,नवीन रहस्यों को भी उद्घाटित करती हैं। किताबें तो वो जादुई चिराग हैं जिन्हें ज्ञान प्राप्ति हेतु घिसने भर की देर है।

मैं हिरनी - जंगल बचाओ धरती बचाओ

मैं हिरणी..... धरती बचाओ... मैंने सूरज की गर्मी से,                  तप्त धरा को देखा है। वन-उपवन हरियाली के बिन,                  मानव मरता देखा है।। करती थी अभिमान स्वयं पे,                   मैं जंगल की रानी हूँ। सपने से जागी तो देखा                    भूली हुई कहानी हूँ।। देख रही मानव का लालच                    कहे भाग का लेखा है। वन-उपवन हरियाली के बिन,                    मानव मरता देखा है।। कहो कहाँ तक मनुज रहेगा,                      मस्ती में जो डूबा है। मुझ हिरणी का घर भी छीना                     आगे क्या मंसूबा है। जंगल काटे वन भी काटे                   चमन उजड़ते देखा है वन-उपवन हरियाली के बिन,                   मानव मरता देखा है।। पेड़ों के झुरमुट में मैं तो,                    दौड़ लगाया करती थी। शेर,बाघ ,चीतों को भी मैं,                    खूब छकाया करती थी।। मत काटो जंगल उपवन को                    भू पर संकट देखा है। वन-उपवन हरियाली के बिन,                     मानव मरता देखा है।।

उज्ज्वल भविष्य का निर्माण

#लॉकडाउन डायरी   #उज्ज्वल भविष्य का निर्माण      सुबह जल्दी उठकर घर के सारे काम निपटाकर साढ़े सात बजे स्कूल जाना और प्यारे-प्यारे बच्चों का अभिवादन स्वीकार कर घर को भूलकर अब इन्हीं बच्चों के साथ प्रार्थना सभा में खड़ा होना। स्कूल में इधर-उधर भागते उछलते -कूदते और धमा चौकड़ी मचाते बच्चे हँसते-मुस्कुराते बच्चों के साथ दिन कब बीत जाता पता ही नहीं चलता था। पर कोरोना संकट के कारण वार्षिक परीक्षा  भी पूरी नहीं हो पाई कि बच्चों की सुरक्षा हेतु सरकार की घोषणा से पहले ही स्कूल प्रशासन ने बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी। दो दिन बाद सरकारी आदेश के पश्चात अध्यापकों को भी घर से स्कूल का कार्य करने हेतु निर्देश देकर छुट्टी कर दी गई तथा अभिभावकों को आश्वासन दिया कि किसी  भी हाल में बच्चों की पढ़ाई नहीं ख़राब होगी।    दो ही दिन में छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई की रूपरेखा तैयार हो गई और बच्चों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क करने लगे।     छुट्टी होते ही कई बच्चे गाँव चले गए कई यहीं पर थे, कुछ फोन उठाते कुछ नहीं, कुछ का बाद में फोन आता-     'नमस्कार मैम मैं हर्षिता की मम्मी बोल रही हूँ,सॉरी मैम आपका फोन नहीं

अनोखी दोस्ती

अनोखी दोस्ती  चलिए आज मैं आपको मिलवाती हूँ लॉकडाउन के बीच आसरा ढूँढते हुए हमारे घर आए नए मेहमानों से । अरे! भई चिंता ना करें इन्हें कोरोना कुछ नहीं कह सकता और ना ही इनके कारण हमें कोई डर।   ये तो है एक प्यारी कबूतरी और कबूतर का जोड़ा कई दिनों से ये घर की बालकनी में रखे ग़मलों के पूछे घोंसला बना रहे थे। सफाई करने के दौरान मैंने एक दिन ग़मलों में भरने के लिए रखी मिट्टी की बाल्टी वहाँ रख दी और बालकनी का दरवाज़ा बंद करके अंदर आ गई। अंदर से ही दिनभर बालकनी में मैं कबूतरों की आवाजाही को देखती रही। शाम के लगभग पाँच बजे मेरा प्यारा जिमी बालकनी खुलवाने की जिद करने लगा तो चाय पीते हुए मैंने बालकनी खोल दी। अंदर आने लगी तो कबूतर की फड़फड़ाहट महसूस हुई और जिम्मी भी कूं-कूं करता हुआ वापस अंदर भाग आया। मैं देखने गई तबतक मम्मी जी यानी मेरी सास वहाँ पहुँच गई़। हम दोनों को बड़ा आश्चर्य हुआ कि मिट्टी वाली बाल्टी में  कबूतर का घोंसला बना हुआ है और उनमें दो अंडे पड़े हैं वहीं पास में शेरनी बनकर बैठी कबूतरी जिसने मेरे पाँच साल के डॉग जिम्मी को डरा कर भगा दिया।      मम्मी ने सबको कह दिया इन्हें कोई नहीं छेड़