सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बस एक ख्वाब ज़रा सा है

#बस एक ख्वाब ज़रा सा है  स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं              ~~~~~~~~ भूलें द्वेष-दंभ को त्यागें,बस छोटी सी आशा है।  एक रहे यह भारत अपना,मेरा ख्वाब जरा सा है।।                               (१) गीत प्रीत के गूंजें हर सू,मधुर रागिनी बजने दो।  देश भक्ति के मधुर तरानों,वाली महफिल सजने दो।। भिन्न-भिन्न परिवेश हमारा,भिन्न हमारी भाषा है।  एक रहे यह भारत अपना,मेरा ख्वाब जरा सा है।।                               (२) रंग केसरी की आभा को,इस जग में बिखराने दो।  श्वेत रंग सौहार्द सिखाता,जगति को बतलाने दो।। रंग हरा वसुधा का गौरव,भारत की परिभाषा है।  एक रहे यह भारत अपना,मेरा ख्वाब जरा सा है।।                             (३) शिक्षा के आलोक से जग-अँधियार मिटाने दो।  बस श्रेष्ठ जगत से हो भारत,कर्मों से दिखाने दो।।  वीर सपूतों की ये धरती, करती हमसे आशा है  एक रहे यह भारत अपना,मेरा ख्वाब जरा सा है।।                              (४) जाति - धर्म की तोड़ दीवारें, संग सभी को आने दो।  गंगा- जमुना दोनों ही को, गान देश का गाने दो।।  पेट भरे हर उस जन का जो, कब से भूखा-प्यासा है।  एक रह

शहादत का रंग बसंती

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं शहादत का रंग बसंती खुनक राख की गर्मी आज भी है हवाओं में शहादत का रंग बसंती आज भी है घटाओं में। खुद को गाफिल न समझ ऐ! नौजवां देश के तू बसा हर शख्स की आज भी है दुआओं में। वतन पे टूटते जुल्मों को सहा अपने बदन पे आसीरी के दिए निशां आज भी हैं दिशाओं में। 'सुनीति' हिम्मत से तेरी वतन से भागा फिरंगी जज्बे के तराने गूंजते आज भी हैं फिजाओं में।। #सुनीता बिश्नोलिया©

अवरुद्ध कंठ - कविता

     कंठ हुए अवरुद्ध  गाने को आतुर कोकिल के  कंठों में गीत मचलते हैं,  मधु रस बांटे वो दुनिया में,  गीत हृदय में पलते हैं।।  कहो कहाँ तक मौन रहे वो  कंठ ही जिसकी थाती है,  अंतर्द्वंद से कैसे जीते  अंखियन नीर बहाती है। देख उजड़ती अपनी दुनिया युद्ध स्वयं से चलते हैं,  मधु रस बांटे वो दुनिया में,  गीत हृदय में पलते हैं।।  बुरे समय का साथी तरुवर ठूंठ हुआ बिन गीतों के पत्ता-पत्ता गिरा बहारें  बीत गईं बिन प्रीतों के।  मन मयूर भी भूल थिरकना आज गमों में पलते हैं  मधु रस बांटे वो दुनिया में,  गीत हृदय में पलते हैं।। दादुर की बोली सुनकर  अवरुद्ध कंठ सहलाती है  अंतर्मन में छिपी वेदना  मगर हास बिखराती है।  पीड़ा के धागों में लिपटे,  कहाँ घाव फिर सिलते हैं  मधु रस बांटे वो दुनिया में,  गीत हृदय में पलते हैं।। सुनीता बिश्नोलिया 

बारिश की बूँदों सी लड़कियाँ

बारिश बूँदों सी लड़कियाँ  नारी अस्मिता : संघर्ष और यथार्थ    उछलना-कूदना, नाचना - नचाना, दौड़ना-भागना, चीखना-चिल्लाना, कभी गरजते हुए तो कभी बिन मौसम कभी भी कहीं भी टपक पड़ती थीं हम लड़कियाँ।            आज उन दिनों को याद करके बहुत हँसी भी आती है तो सखियों की याद भी।  वर्तिका   मोतियों की सी माला हम सखियाँ कब टूटकर  अलग होती गई पता ही नहीं चला। लेकिन वो मोती सच्चे और कीमती थे तभी तो सब किसी ना किसी घर की शोभा बढ़ा रहे हैं।     आज भी उन मोतियों की चमक बरकार है।  सोशल मीडिया की मेहरबानी से दूर से ही सही पर बन गई  है माला. हम सखियों की। हम अनीता-सुनीता बहनों के अलावा भी दो बहनें अनिता - सुनिता  तारा, पिंकी, साबू, संपत्ति, सजना, शारदा,बानो, शबनम जाहिदा, ऋतु, नीतू, आशा पुष्पा, सुमन, सरोज,मोनू,  (मोनिका) मीनू, पूनम,राजू,रंजू, गुड़िया, सरला, सुनीता सोनी, प्रीतिआदि अनेक, लड़कियाँ। कभी पोषम पा तो कभी सितोलिया, गेंद गट्टे तो कभी इमली के बीजों को दो टुकड़े करके उछालना, कभी पकड़म- पकड़ाई खेलते हुए गिर जाना तो कभी लुका-छिपी खेलते हुए झगड़ पड़ना तो कभी गुड्डे-गुड़ि

मित्रता दिवस - friendship day

सभी मित्रों को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🌹🌹❤️💕💕💕💐💐❤️💕💕किसी ने सच ही कहा है - "मित्रता खुशी का सबसे अच्छा जरिया। बिना मित्रों के मनपसंद चीज़ भी उबाऊ लगने लगती है।"      साथ सखा के धूप भी, लगती ठंडी छांव।   दुनिया की दोपहर में,नहीं जले फिर पांव।1।    कारज होते सिद्ध सब, थाम मित्र का हाथ।    पुष्प कंटकों में खिलें,मित्र अगर हो साथ।2।     कृष्ण-सुदामा सा नहीं, मित्रों का व्यवहार।  छल-छल बहती है मगर, मध्य प्रेम की धार।3।    सुनीता बिश्नोलिया ©® जयपुर

हरी मिठाई... लाल अमरूद

      हरी मिठाई मैं भी सुदामा देवी माँ अनोखी     हमारे गांव तलवाड़ा की धर्मशाला में आए दिन समारोह होता था। कभी शादी समारोह तो कभी किसी के मरने के अवसर पर भोज होता था। हम लोग घर से पानी का लोटा लेकर जाते थे। रिवाज के अनुसार तभी मृत्यु भोज में विशेष व्यंजन नहीं बनाए जाते थे। एक बार किसी बुजुर्ग के मृत्यु पर मृत्यु भोज में मिठाइयाँ बनाई गई हमने अपने बड़ों से पूछा कि मृत्यु भोज में तो मिठाई नहीं बनाई जाती तब जवाब मिला की जिनकी मृत्यु हुई है उनकी आयु 100 वर्ष की थी जब कोई अपनी आयु पूरी कर कर मरता है तब मृत्यु भोज में मिठाइयाँ बन सकती हैं। बस फिर क्या था हम गणना करने लगे किस-किस की मृत्यु पर मिठाईयाँ बन सकती हैं। हमारी गैंग में शैलबाला जो हमारे दूर के चाचा की लड़की थी उसके दादाजी भी बुजुर्ग थे उनकी बड़ी होटल थी बस स्टैंड पर हमने कई बार उनकी होटल में हरी परत वाली मिठाइयाँ देखी थी।  अब हर रोज हम शैलबाला से एक ही बात पूछते और उससे कहते कि जब तुम्हारे दादा जी का मृत्यु भोज होगा तो तुम जिद करके मृत्यु भोज में हरे परत वाली मिठाई रखवाना वह भी मित्रतावश  हाँ कह द

मीठा पान - टीना जोशी

मीठा पान मैं भी सुदामा देवी माँ क्यों लड़ती झगड़ती हैं लड़कियाँ अनोखी दादी कहती है बच्चे भगवान का रूप होते हैं।तो हमने भी मान लिया कि बच्चे भगवान का रूप होता है। एक दिन हम मंदिर गए मंदिर में सभी लोग भगवान की मूर्ति पर पैसे चढ़ा  थे। ये देख   हमारे मन में एक प्रश्न कौंधा कि ये पैसे कौन लेता है? भगवान तो बाजार में कभी देखे नहीं और उन्हें कोई चीज खरीदने की कहाँ जरूरत है।  वो जो चाहते हैं वह जादू से उनके पास आ जाता है तो यह पैसे किसके हैं फिर दादी की बात याद आई कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं तो शायद यह पैसे हमारे हैं बहुत मनन चिंतन हुआ इस विषय पर फिर अंत में निर्णय लिया गया कि पैसे हम बच्चों के हैं आज किसी ने पूरा ₹1 चढ़ाया था ₹1 हम बच्चों का हुआ यह मानकर हमने ₹1 ले लिया और फिर हम बाजार को गए बाजार में कुछ रंग बिरंगी गोलियां खरीदी चॉकलेट खरीदी और एक पान भी खरीदा उस पान के तीन हिस्से हुए बड़ी दीदी मेरा और छाया का। हम तीनों ने बड़े मजे किए उस दिन और पान तो बहुत देर तक खाया फिर मन में एक विचार आया कि यह बड़े लोग पान खाकर थूक क्यों देते हैं? जबकि यह तो इतना मीठा और रसीला होता है पत