सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

#महाशिवरात्रि_की_हार्दिक_शुभकामनाएं

#शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं  शिव को ढूंढो अंतर में साक्षी स्वयं शिव है प्रलय का,वो ही प्रलय में रखवाला। चंद्र-गंगे शीश पर हाथों में डमरू, सर्प माला तन पे सोहे बाघ अंबर,कैलाश रहता शिव हमारा।  रखना मन में ऐसे शिव को, खुद मन तेरा होगा शिवाला।  सुनीता बिश्नोलिया 

शिव को ढूंढो अंतर में

शिव को ढूंढो अंतर में       अपने मन को मान शिवाला  शिव को ढूंढो अंतर में।   नहीं भटकना होगा तुमको   इस सृष्टि के सागर में।  मत बढने दो जिज्ञासाएं  मधुर मिलन होगा कैसे   मन से लो तुम नाम मिलेंगे  भावनाओं के शिव प्यासे।। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं     ना सोने के महलों में शिव    ना झूठे आडंबर में   अपने मन को मान शिवाला  शिव को ढूंढो अंतर में।  कण-कण में हैं भोले शिव   हर दीन पे दृष्टि रखते हैं   डमक-डमक डमरू के स्वर में   हर आखर शिव रहते हैं।     मस्त-मलंग शिव संन्यासी   शिवा के हैं मन-मंदर में   संयम शील आचरण हो   मत ढूंढो गहन समंदर में   ना सोने के महलों में शिव    ना झूठे आडंबर में   अपने मन को मान शिवाला  शिव को ढूंढो अंतर में।।    सुनीता बिश्नोलिया ये भी पढ़ें