सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान_चुनाव वोट की शक्ति

आओ हम मतदान करें    बहुत जरूरी है मत देना    याद हमें रखना है।    सही-गलत का करें फैसला    ये भी तो हक अपना है।  मत की शक्ति बड़ी है शक्ति   नहीं किसी उत्सव से कम ये      बहुत बड़ा त्यौहार     लोकतांत्रिक देश हमारा    हमको सम अधिकार।    आओ आज दिखाएं हम भी   हम हैं जिम्मेदार।    सूझ-बूझ हम अपनी से    आओ चुनें सरकार।। मत देना बहुत जरूरी है     एक-एक मत बड़ा क़ीमती   हम को है ये भान    चुनें योग्य हम प्रतिनिधि अपना    ना गलत का हो गुणगान    लिया फैसला हमने जो    होगा सबको  स्वीकार।    आओ आज दिखाएं हम भी   हम हैं जिम्मेदार।    सूझ-बूझ हम अपनी से    आओ चुनें सरकार।।        चले सुचारू कार्य व्यवस्था     इस हेतु ये है फ़र्ज़     देकर मत अनमोल चुकाएं     अपने हिस्से का कर्ज़।     कर्म करें हम धर्म समझकर    ये अपना अधिकार     आओ आज दिखाएं हम भी    हम हैं जिम्मेदार।     सूझ-बूझ हम अपनी से     आओ चुनें सरकार।।       सुनीता बिश्नोलिया