सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

www.vartikas.com #हिंदी कविता #Kalamkar manch #वर्तिका #पोथी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कैसे लिया काव्य संग्रह का रूप #पुस्तक का रूप लेने से पूर्व

    कलमकार मंच   द्वारा प्रकाशित मेरे कविता संग्रह 'वर्तिका ' का लोकार्पण दिनांक 30/8/2020 को संपन्न हुआ।               वरिष्ठ साहित्यकार ऋतुराज, कथाकार जितेन्द्र भाटिया, आलोचक राजाराम भादू, फिल्मकार गजेन्द्र श्रोत्रिय, निबंधकार नाटककार प्रेमचंद गांधी और कलमकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक निशांत मिश्रा के हाथों  चुनिंदा रचनाकारों की उपस्थिति में हुआ।            इस काव्य संग्रह की भूमिका  हिंदी-राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय श्याम जांगिड़ जी ने लिखी है।     अगामी लेख में आप सभी के समक्ष भूमिका भी प्रस्तुत करुँगी ।  इस संग्रह छपने के पीछे कुछ रोचक किस्से भी हैं तो बहुत ही खास लोगों का योगदान भी।      वरिष्ठ साहित्यकार शकुंतला शर्मा दी से मिलना जुलना होता रहता है। वो मेरी कविताएँ पढ़ती भी हैं और अपनी बेबाक राय भी देतीं हैं। जहाँ सुधार अपेक्षित होता है वो अवश्य उसमें सुधार भी करवातीं हैं। उन्होंने ही मुझे  बताया कि ये कविताएँ स्कूल कॉलेज के छात्रों में प्रेरणा का संचार करेंगी इसीलिए इन कविताओं एक अलग पुस्तक में छपवानी  चाहिए