सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Happy birthday beta - जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

🎂🎂🌹🌹Happy birthday  #सोना #Sona betu 🌹🌹🎂🎂 देखते-देखते कैसे कब हो गया      तू नन्हा सा सोना युवा हो गया।  कहते सभी लाडला है तू मेरा       मैं कहती हूँ तुमसे है रोशन सवेरा। दूर रहते हो फिर भी हो तुम पास मेरे       माँ के आँचल के साये सदा साथ तेरे। उजालों की राहों में भेजा तुम्हें है       राह उजली रहें तय ये तुमको है करना दीप जगमग जले राहों में तेरी हरदम     दूजों के हित दीप बनकर तू जलना।  हक है तुम्हें फैसले खुद के लेना      सही और गलत का मगर ध्यान रखना   नादानियां हो ना जाए संभलना       रहना हो जैसे.. ना खुद को बदलना।  हाँ बड़े हो गए तुम मगर याद रखना      दिल बच्चे के संग तुम बच्चे ही रहना ।। 🎂🎂💕💕💕💕💕 🌹🌹Happy birthday 🎂 🎂 Sona Betu  अँधेरे घने होंगे राहों में तेरी,        जोत बनकर के जलना ही तो जिंदगी है, गिर गया जो कभी पाने मंज़िल को प्यारे              गिरके फिर से संभलना ही तो जिंदगी है,  पा खुशियों के मेले, मीतों के रेले,                  भूल खुद को ना जाना आँखों के तारे,  याद रखना उन्हें जिनका न कोई सहारा,              सहारा

सुप्रभात - संस्कार

सुप्रभात घर में मिलती सीख है,करो खरा व्यवहार।   मीठी-वाणी से सकल , झुकता है संसार ।।  स्नेह-सिक्त हो भावना,सब हैं अपने मान-  झुकता वृक्ष विशाल वो,पुष्प खिले संस्कार।। सुनीता बिश्नोलिया 

पर्यावरण

हरी-भरी धरती रहे,नीला हो आकाश, स्वच्छ बहे सरिता सभी,स्वच्छ सूर्य प्रकाश।। पेड़ों को मत काटिए,करें धरा श्रृंगार। माटी को ये बांधते,ये जीवन आधार।। वन के जीव बचाइये,रखते धरती शुद्ध। अपने ही अस्तित्व को, करते हमसे युद्ध।। शुद्ध हवा में साँस लें,कोई न काटे पेड़। आस-पास भी साफ़ हो, सभी बचाएँ पेड़।। धरती माता ने दिए,हमें अतुल भण्डार, स्वच्छ पर्यावरण रखें, मानें हम उपकार।। कानन-नग-नदियाँ सभी,धरती के श्रृंगार।  दोहन इनका कम करें,मानें सब उपहार।।  साफ-स्वच्छ गर नीर हो,नहीं करें गर व्यर्थ। कोख न सूखे मात की, जल से रहें समर्थ। धूल-धुआँ गुब्बार ही,दिखते चारों ओर। दूषित-पर्यावरण हुआ,चले न कोई जोर।। कान फाड़ते ढोल हैं,फूहड़ बजते गीत, हद से ज्यादा शोर है,खोये मधुरिम गीत। हरी-भरी खुशहाली के,धरती भूली गीत। मैली सी वसुधा हुई,भूली सुर संगीत।। पर्यावरण स्वच्छ राखिये,ये जीवन आधार, खुद से करते प्यार हम,कीजे इससे प्यार। सुनीता बिश्नोलिया