सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

www.vartikas.com #महाशिवरात्रि #ॐनम:शिवाय लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिव को ढूंढो अंतर में

शिव को ढूंढो अंतर में       अपने मन को मान शिवाला  शिव को ढूंढो अंतर में।   नहीं भटकना होगा तुमको   इस सृष्टि के सागर में।  मत बढने दो जिज्ञासाएं  मधुर मिलन होगा कैसे   मन से लो तुम नाम मिलेंगे  भावनाओं के शिव प्यासे।। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं     ना सोने के महलों में शिव    ना झूठे आडंबर में   अपने मन को मान शिवाला  शिव को ढूंढो अंतर में।  कण-कण में हैं भोले शिव   हर दीन पे दृष्टि रखते हैं   डमक-डमक डमरू के स्वर में   हर आखर शिव रहते हैं।     मस्त-मलंग शिव संन्यासी   शिवा के हैं मन-मंदर में   संयम शील आचरण हो   मत ढूंढो गहन समंदर में   ना सोने के महलों में शिव    ना झूठे आडंबर में   अपने मन को मान शिवाला  शिव को ढूंढो अंतर में।।    सुनीता बिश्नोलिया ये भी पढ़ें