सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

www.vartikas.com Chandrayaan-3 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

#चंद्रयान - Chandrayaan-3

 चंद्रयान - 3 #इसरो  Chandrayaan-3  ऊँची भरी उड़ान सफल तो होना था  धरती पर रचा इतिहास, चाँद पर रचना था । सुबह का सूरज,कल संध्या निकला था  वो गौरव के पल देख, हर इक मन हरखा था  हमने रचा इतिहास  जगत ने देखा था । चंद्रयान-3 #chandrayaan-3 धरा चंद्र की चूम आज इठलाते हैं  गीत सफ़लता के मिलकर हम गाते हैं  मंगल खेले गोद,मोद में मन डूबा था  ये दिवस पर्व का याद,हर इक ज़न रखेगा  हमने रचा इतिहास  जगत ने देखा था । चट्टानों से क्या डरना जब लोहा दिल में है  मन में है विश्वास तो क्या मुश्किल मंज़िल में है  मात भारती के दूतों का,चंदा ने चरण पखारे  तिलक तिरंगा आज चाँद पर दमके है  हमने रचा  इतिहास जगत ने देखा है । सुनीता बिश्नोलिया