सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

संस्कार

संस्कार हर देश की अपनी अलग संस्कृति और संस्कार होते हैं जो व्यक्ति जहाँ रहता है उसे वहीं की संस्कृति प्रभावित करती है उसका आचरण भी उसी अनुसार होता है। सच ही कहा है बच्चे की प्रथम पाठशाला उसका घर होता है और माँ प्रथम गुरु।ये बात पूर्णत:सत्य है कि बच्चे पर माँ और परिवार का बहुत प्रभाव पड़ता है। कामकाजी परिवारों में बच्चों को नौकरों के हाथों छोड़ दिया जाता है छोटी उम्र में ही क्रेच या विद्यालय भेज दिया जाता है ऐसे में बच्चे में माँ  के अतिरिक्त अन्य लोगों का प्रभाव पड़ता है...और वो सभी समान रूप से संस्कृत हों ये आवश्यक नहीं। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और समाज में रहने हेतु अथवा समाज में रहने के लिए उसे कुछ नियमों अर्थात् संस्कारों की आवश्यकता रहती है।जो वो प्राप्त करता है अपने घर से....अपनी संस्कृति से। कुछ लोग संस्कार और संस्कृति को बिल्कुल अलग-अलग मानते हैं,किन्तु मेरा मानना है कि संस्कार और संस्कृति एक दूजे के पूरक हैं क्योंकि मनुष्य में संस्कारों का पोषण उसकी संकृति से ही पोषित होगा और स्वयं द्वारा ग्रहण किए गए संस्कारों को हीअपने स्वभाव के अनुसार वो आने वाली पीढ़

पत्रकार

बहुत आसान है किसी की     प्रशंसा में काग़ज़ रंगना     कितना मूर्ख है ना वो    सच उजागर करने में     काग़ज काले करता है।     फूलों की तरह बिखरा     झूठ छोड़कर वो     सच की शूलें चुनता है।     ईंट-पत्थर,लाठी और     कटुवाणी का हमला झेलकर भी     अपनी बात पर अटल रहता है ।    कितना मूर्ख है ना वो    झूठ के लिहाफ तले भी उसे     सिर्फ सच का कोना दिखता है।     आलीशान कोठी नहीं     दो कमरों के घर में रहता है     कितना मूर्ख है ना वो     बेहिसाब पैसे  के भाव में भी     जाने क्यों नहीं बिकता है।    हमारी नजरों मूर्ख है वो     पर खुद को सच्चा पत्रकार     कहता है.. बात तो सही है..।     चलो देखते हैं    चापलूसों की दुनिया में     वो कब तक टिकता है।      सुनीता बिश्नोलिया      

युवाओं में आक्रोश कम करने के लिए जरूरत है स्वस्थ एवं पोषक वातावरण की

  युवाओं में आक्रोश कम करने के लिए जरूरत है स्वस्थ एवं पोषक वातावरण की            स्कूल हो अथवा कॉलेज, बीच बाज़ार  हो या घर, युवा चाहे शहरी हो अथवा ग्रामीण। गुस्सा और आक्रोश उसके नाक पर बैठा रहता है। छोटी छोटी बातों में लड़ने-झगड़ने को आतुर है आज का युवा। युवाओं में बढ़ता आक्रोश और हिंसा की प्रवृत्ति  किसी एक क्षेत्र या एक देश की समस्या नहीं।              यह विश्वव्यापी समस्या रूपी नाग हर देश के युवाओं को अपने पाश में जकड़ कर सरकारी संपत्ति  को नुकसान पहुँचाते हुए कभी भड़काऊ भाषणों से,मारपीट,आगजनी और कभी हथियारों से विष उगल रहा है।   इसका ताजा उदाहरण है अमेरीका के टेक्सास में एक युवा का पाशविक रूप।   ये विचारणीय है कि माता-पिता के पास न रहकर दादी की परवरिश में रहने वाला युवा भला इतना हिंसक कैसे हो गया । क्या ये माता - पिता के दिए संस्कार थे..? या दादी के पालन-पोषण में कमी थी ?     तो क्या उन्नीस मासूम बच्चों तथा अपनी दादी एवं दो अध्यापिकाओं का हत्यारा युवक मानसिक रोगी था? या अपनी जीवनशैली पर महिला मित्रों की टिप्पणियां नहीं झेल पाया।     ऎसा

वर्तिका - हर नारी

वर्तिका...नारी रूप  छिछली नदी का ना ठहरा हूँ पानी,   बहती नदी सी है, मुझमें रवानी थाह अंतर का मेरे ना तुम पा सकोगे   बतला दूँ तुमको, मैं अपनी  कहानी  अंबर सी विस्तृत हूँ उजली ज्यों दर्पण  प्यार मुझपे लुआओ, मैं कर दूँ समर्पण  धीरज में धरती को, छोड़ा है  पीछे  रक्त अपने  से मैंने, लाल अपने हैं सींचे रक्त माँ के मेरी से, बनी मेरी काया  प्यार से मुझसे मांगो,दूंगी शीतल मैं छाया।  मैं प्यासा हूँ सागर,प्यार का किन्तु गागर  करती सम्मान लेकिन,सिमटूं ना ओढ चादर। मन में आशा मेरे है, मैं आशा की जाई  फूल मन में खिले मैंने खुशियाँ लुटाई अंक मेरे में खेलो, गले से लगा लो  ममता मुझमें भरी, प्यार मेरे को जानो मैं नाजुक कली हूँ,कचनार जैसी  कोमल नहीं हूँ, मैं तेज तलवार जैसी सुप्त सागर के दिल में,लहरों सी चंचल, तेज तूफां में भी हूँ, स्वयं अपना संबंल मैं गहरी गुफा हूँ,अनसुलझी पहेली  गर्व दुष्टों का तोड़े,मुख पे खेले सहेली।  केश राशि को खोलूँ,करती हूँ मैं प्रतिज्ञा  उनको घुटनों पे ला दूँ,जो करता अवज्ञा। मीठे पानी की बदली,नेह बरसाती ऎसे  मुक्त मेघों में हँसती ,तड़िता की जैसे।  सुप्त सागर के दिल में,

सुप्रभात

भानू है ज्यों कनक-घट,         राही हम गए ठिठक, स्वर्ण सी ये रश्मियाँ,       आच्छादित धरा घने विटप। क्षितिज में प्रतीत है उदित,         उत्तरोत्तर ताप अपरिमित, अभिभूत है नयन सभी,        दिनकर को देख अवतरित। अद्घोषक उषा काल का,              अंशुमाली आ रहा है, विचरण करे गगन में ये,                 सृष्टि को जगा रहा। पथिक पथ पर खड़े,                 सूर्य -रोशनी बढ़े, माना घना ये ताप है,           राह सूरज दिखाता आप है। नयनाभिराम दृश्य ये              दृग भर रहे नयन में हैं, निहार सूर्य-रश्मियाँ,              आह्लाद सबके मन में  है। #सुनीता बिश्नोलिया #जयपुर

अटल बिहारी वाजपेयी

अटल  बिहारी वाजपेयी  नमन  अटल .. # अटल उदात्त शांत सागर सा वो     भावो की भरी गागर सा वो। मुग्ध हुआ था विश्व पटल        जब बोल उठा था वीर  अटल । पर्वत सा साहस ऊँचा था           सागर से गहराई ज्यादा। हिंदी के मीठे स्वर फूटे          थे  वीर  अटल  ने दिल लुटे अटल  स्वप्न नयनों में लेके,मधुर कविता गाता देश-प्रेम का जज्बा दिल में,मुख उसका बतलाता । निडर ऐसा लापरवाह ,अंजाम से ना घबराता पथ के पत्थर को मार के ठोकर,आगे वो बढ़ जाता । निज भाषा के शब्दों को , विश्व मंच पे था बिखराया विश्व-पटल पर खड़ा  अटल  वो,मेघ के सम था गरजा । पोकरण या कारगिल हो ,शक्ति सिंह सी दिखलाता। दुश्मन को  लाचार बनाकर,नाकों चने चने चबवाता। राजनीति का चतुर खिलाडी,शब्दों के तीर सुनहले, खुद उलझन में फंसता पर,परहित हर द्वार थे खोले। कथनी करनी एक सामान, आँखों में बस हिंदुस्तान, अटल  वचन वाला वो सिपाही, अटल  बिहारी है महान। अटल -फैसला, अटल -ह्रदय से, लेना तब मज़बूरी थी, गद्दारों को सबक सिखाने , की पूरी तैयारी थी। तैयार खड़े थे सीमा पर,तोपों की गर्जन थी भारी थी, सबक सिखाया दुश्मन को,पाक को दी सीख करारी थी। #स

कौन कहता है, सपने पूरे नहीं होते - लोकार्पण सपनाज ड्रीम्स इन डेजर्ट (एक पाती), अस्मिता (कहानी संग्रह)

लोकार्पण- सपनाज ड्रीम्स इन डेजर्ट (एक पाती)   फरिश्ता बन गया कोई चमकता है सितारों में , बनके हर फूल में खुशबू वो रहता है  बहारों में,  किन्हीं आँखों का वो सपना है, उन्हीं आँखों में जिंदा है -   फँसे ना कोई लहरों में वो रहता है किनारों में।।  अस्मिता ( कहानी-संग्रह)        कौन कहता है कि सपने सच नहीं होते हाँ! काँच से नाजुक और पानी के बुलबुले से क्षण भंगुर होते हैं सपने।          कुछ सपने जो क्षण भर के लिए आँखों में आते हैं पर कुछ आँखें इसी एक क्षण में उन सपनों को आँखों के रास्ते ह्रदय में बंद कर लेते हैं।      सपनों को पूरा करने की ठान चुका व्यक्ति जुट जाता है जी जान से अपने सपने को पूरा करने।      एक सपने की किलकारियाँ गूंजी थी नीलम शर्मा जी के आँगन में नीलम जी ने भी देखा था एक सपना... बस क्षणिक ।            बाईस वर्षो तक उस सपने को आँखों में काजल की तरह लगाया। जीवन की हर रिक्तता को अपनी हँसी से  पूरा करता अपनी सुखद उपस्थिति की अनुभूति के अनूठे एहसास से देखते ही देखते उस बुलबुले ने सपना जी के दिल के कोने में खास स्थान ले लिया लिया।         उस सुहाने