सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सभ्य और संस्कृत

अनसुलझा रहस्य और भी  #संस्कृत कौन है? हम...?? जो अच्छे और साफ सुथरे घरों में रहते हैं, रोज नहाकर अच्छे कपड़े पहनते हैं, अच्छा खाते भी तो हैं। टेलीविजन पर ख़बरें देखते हैं अच्छा # साहित्य पढ़ते हैं। हाँ हमीं तो हैं संस्कृत हर सांस्कृतिक मर्यादा का पालन करते हुए धूमधाम से व्रत-त्योहार मनाते हैं। याकि... सभ्य हैं वो जिन्हें सभ्य और संस्कृत होना ही नहीं आया.. क्योंकि घरों में नहीं... फुटपाथ पर रहते हैं, नंगे पाँव मिलों चलकर सरकारों की अव्यवस्था को ठेंगा दिखाते हैं।  कई-कई दिन नहाते नहीं वो और धोकर पहनने के लिए दूसरे कपड़े नहीं जिनके पास लड़कियों और महिलाओं के मैले कपडों पर लगे होते हैं दाग मासिक धर्म के। सच वो सभ्य हो ही नहीं सकते जो गर्भवती स्त्री को बिठा लेते हैं साईकिल पर और गोद में रख देते हैं पूरी गृहस्थी, बिना खाए-पिए और बिना ट्रेनिंग घायल पिता को साईकिल पर बिठा कर लाई लड़की कैसे संस्कृत हो सकती है लॉकडाउन के बीच नियमों को तोड़कर राज्य की सीमा जो लांघ गई।  और वो जो मरने-मारने पर उतर जाते हैं एक रोटी के लिए..

Thanks Defence #डिफेंस

वो लोग जो आपके मार्गदर्शक,प्रेरणास्रोत होते हैं, तथा सदैव उत्साहवर्धन कर आपको आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं तथा आपको आगे बढ़ता देख हृदय से प्रसन्न होते हैं। उन्हीं लोगों के द्वारा अप्रत्याशित खुशी प्रदान कर जीवन का एक और अनमोल क्षण प्रदान किया गया । मैं बात कर रही हूँ वैशाली नगर स्थित डिफेंस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मंडल की।  मेरे लेखन से सदैव प्रसन्न होकर लेखन हेतु प्रेरित करने वाले विद्यालय प्रबंधक रिटायर्ड मेजर एस. के शर्मा, निदेशिका आदरणीया जयश्री शर्मा, प्रधानाचार्या आदरणीया मीतू शर्मा, उप प्रधानाचार्या आदरणीया सीमा सक्सैना द्वारा दिया गया सुखद सरप्राइज जीवन की मुख्य घटनाओं में जुड़ गया।       एेसा नहीं कि विद्यालय प्रबंधक मंडल द्वारा सिर्फ मेरी ही सराहना की गई या की जाती है  तथा आज पहली बार मुझे सम्मान मुझे मिला हो। वरन विद्यालय प्रबंधक मंडल द्वारा सभी शिक्षकों को समान समझा जाता है तथा सभी का उत्साहवर्धन कर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया जाता है।              Meetu Sharma.       #Principal - Defence Public School  अचानक आयो

गांधी एक विचारधारा #लाल बहादुर शास्त्री

गांधी एक विचारधारा  Photo credit - Rajesh Jamaal सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह की,          राह चलो तो गांधी हो,  सहिष्णु बन तुम लड़ो देश हित         अभिमान तजो तो गांधी हो। जाति भेद की तोड़ दीवारें        मानवता हित बढ़े चलो,  नागिन सी लहरों के आगे,        बन सको गिरी तो गांधी हो। घोर-निराशा, तिमिर घनेरा             करना दूर तुम्हें होगा  अँधियारी इन राहों में       बन दीप जलों तो गांधी हो।  बसता है हर मन में गांधी         मगर ढूँढना तुमको है,  लोभ - मोह को त्याग सको तो  समझो के तुम गांधी हो।        लाल-बहादुर पूज्य महान।  सीधा ,शांत,सरल मन ही                व्यक्तित्व की पहचान। जय-जवान,जय किसान कहकर,              जन में जोश जगाया, अद्वतीय शासन कर,               कर्तव्य खूब निभाया। 'भारत-रत्न' सपूत देश का,               नव उजियाला लाया, मनोबल ने उसके'पाक'को,                  मुँह के बल गिराया। उदित हुआ वो आज सितारा             जगमग जोत जलाने को, दीप्ति देश की दिखलाने                जो याद रहे ज़माने को। गाँधी का  सप

क्यों रात के अँधेरे में जला दी जाती हैं लड़कियाँ

क्यों रात के अँधेरे में जला दी जाती हैं लड़कियाँ  मनुष्य और पशु के मध्य  अब अंतर नहीं रह गया,  घबराए देखते हैं  शिकार  होते हुए  और बाद में  याद में दिखते हैं  हितैषी रोते हुए।  क्यों आज भी गर्भ में ही मार दी जाती हैं लड़कियाँ?  दूध के बर्तन में नहीं  क्यों दहेज रूपी काले सागर में  डुबो दी जाती हैं लड़कियाँ?  वासना की भभकती भट्टी में  क्यों जबरन झोंक दी जाती हैं  लड़कियाँ ।  क्यों राक्षसों के हाथों नोच कर फेंकी गई...  छिपा दी जाती हैं लड़कियाँ ?  क्यों हँसती-मुस्कुराती लाश बन कर गिरी  दिखाई नहीं देती हैं लड़कियाँ ?  क्यों नहीं दिखते चोट के निशान?  क्यों नहीं नजर आता उन पर किया  बल का प्रयोग?  क्यों ठहरा दिया जाता है झूठ!!  उनके परिवार का हर दावा?   क्या बचाने की कोशिश होती है  रक्त- पिपासुओं को  दूसरे शिकार के लिए?  क्यों रात के अंधरे में,  जला  दी जाती हैं लड़कियाँ ? 😠👹👹 #धिक्कार है तुम्हारे पुरुषत्व और  तुम्हारे बल पर  और दंभ के वशीभूत  किए गए कुकृत्य पर।  वासना की अतिशयता में डूबे  मदांध पाशविक पुरुष,  हाँ तुम असभ्य,  अमा

Karma is a bitch

  Karma is a bitch Stop the war on women So, now the body of 19 years old girl, Manisha valmiki who was raped and brutally murdered in Hathras, was cremated last night around 3 am by the police. Her family said that police had forcibly performed the last rites and didn't allow the family to take her body home for the last time.  This is high time now. I can't even Imagine that someone can be this inhuman. Now a days humanity is not there in human beings only. I am speach less. Idk how to react but this is the end. Karma is there for everyone.  Rest in peace manisha valmiki. You'll be safe in heaven . .. Vartika Bishnolia   

उठ-उठ सीता अब युद्ध तो कर

उस तृण की ताकत सिद्ध तो कर, उठ.. उठ.! सीता अब युद्ध तो कर । तब गिद्ध ने रक्षण की सोची , अब गिद्ध ने देह तेरी नोची। हिम्मत ना अपनी हार के चल, उस पापी का प्रतिकार तो कर, हे सीता अब लाचार ना बन, अपने शत्रु का संहार तू कर। उठ..उठ...सीता.. लंका में तब एक रावण था, हर तरफ आज वो दुष्ट बसा। उस तिनके को हथियार बना, ना डर सीता तलवार उठा। उठ..उठ सीता..  गर फिर आए वो बन भिक्षु, नख से नोचन लेना चक्षु।. नाजुक ना इसबार तू बन, वध उसका कर तलवार को चुन। उठ उठ सीता अब युद्ध तो कर  ....  नारी का शोषण करतों का भूतल से अब व्यभिचार मिटा, जन उद्धार के खातिर दुष्टों का उठ..उठ सीता तू पाप मिटा। उठ..उठ सीता... कुदृष्टि डालते रावण को अब, शक्ति स्वरूपा रूप दिखा। कोमल ना अब कोई सीता है, तू नर को ये अहसास दि ला। उठ..उठ सीता  तब हनुमान ने मात कहा तुझको, तू बोल आज हनुमान कहाँ। लक्ष्मण रेखा की लाज को रख, खुद की रक्षक तू आप ही बन। उठ..उठ सीता... ना अग्नि परीक्षा दे सीता, ना वसुधा में जान समा सीता, सतीत्व अपना सिद्ध ना कर, उठ..उठ! सीता अब

Stop the war on women

Today also a girl got raped. We all got a status to upload. So, just because of uploading status men will change? We need to take stand. This is India.  I don't know why people are mentioning these rapist's caste. They are monsters. People are posting *Dalit girl got gang raped by Thakur's*  What is this??  There's no point of mentioning the caste of these people. Simply a girl got gang raped by monster. And she is already dead inside. These monsters not only raped her, they cut her tongue after destroying her life. Also, broke her backbone and gave many injuries to her And, Now this is the time we all should come forward and support her and ask for her justice. Instead of making these shitty celebrities famous, we should support these rape victims so that these monsters will get punished and victims will get justice. *Tell you sons to stay at home not your daughters because if your sons will stay at home then only India will become r

भगत सिंह की 113वीं जयंती

भगत सिह आज़ादी के दिवाने क्रांतिकारी #शहीद भगत सिंह  की 113 वीं जयंती पर उन्हें शत शत नमन 🙏🙏 देश को स्वाधीनता दिलाने हेतु छोटी उम्र में ही स्वतंत्रता की बलिवेदी पर जीवन समर्पित कर दिया।  12  वर्ष की कच्ची उम्र में जलियांवाला बाग हत्याकांड देखा और उसी ने बदल दी इनके जीवन की दिशा।  और सन् 1920 में शामिल हो गए महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन में। किंतु  विचारधाराएँ अलग होने के कारण उन्होंने देश के लिए लड़ाई अपनी तरह से लड़ी।  वो कहते थे  *इंसान को मारना आसान है, परन्तु उसके विचारों को नहीं. महान साम्राज्य टूट जाते हैं, तबाह हो जाते हैं, जबकि उनके विचार बच जाते हैं.   *अगर बहरों को सुनना है तो आवाज़ को बहुत जोरदार होना होगा. जब हमने बम गिराया तो हमारा उद्देश्य किसी को मारना नहीं था। हमने अंग्रेजी हुकूमत पर बम गिराया था . अंग्रेजों को भारत छोड़ना चाहिए और उसे आज़ाद करना चाहिए।     *जिंदगी तो सिर्फ अपने कंधों पर जी जाती है, दूसरों के कंधे पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।  *बम और पिस्तौल से क्रांति नहीं आती,क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है।  * इस कदर वाक